Showing posts with label TECHNOLOGY. Show all posts
Showing posts with label TECHNOLOGY. Show all posts

Tuesday, July 1, 2014

sbi INTOUCH : Selfie Banking

परिवर्तन शाश्वत है बाकी सब  परिवर्तनशील है।  अगर ज़िंदा रहना है तो खुद को बदलते रहना होगा।  ये बात जितनी इंसानो के लिए  सही है उतनी ही कंपनियों और संस्थाओं  के लिए भी।  जो खुद को बदलते ज़माने के हिसाब से नहीं बदल पाए वो इतिहास हो गए।   भारत की सबसे बड़ी और निस्संदेह सबसे भरोसेमंद बैंक " स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया "  ने समय रहते "परिवर्तनशील" रहने का ये सबक सीख लिया लगता है। विगत कुछ समय से SBI ने टेक्नोलॉजी का जिस तरह इस्तेमाल करना शुरू  किया है उससे तो यही लग रहा है। इंटरनेट बैंकिंग , मोबाइल बैंकिंग , एंड्रॉयड एप्स , इ-कार्नर , केश डिपाजिट मशीन्स , सेल्फ सर्विस कीओस्क ये कुछ ऐसे इनीशिएटिव्स है जो तकनीकी को आधार बनाकर लिए गए है।  इसी तारतम्य में आज यानी 1 जुलाई को अपने स्थापना दिवस पर SBI ने एक ऐसा इनिशिएटिव लिया है जो 207 बरस पुरानी इस बैंक को आगामी 200 बरसों तक भारत में बैंकिंग का सिरमौर बनाए रख सकता है। आज से SBI ने डिजिटल बैंकिंग ब्रांच के एक नए युग का सूत्रपात  किया है। SBI ने मुंबई , बंगलुरु , चिन्नई , दिल्ली और अहमदाबाद में अपनी 6 डिजिटल ब्रांचेज शुरू की है , डिजिटल ब्रांचेज की इस श्रंखला का नाम रखा गया है " sbi INTOUCH".   

 जिस देश की आधी आबादी 25 बरस के नीचे की उम्र की हो और जहाँ  हर नौजवान 'टच' स्क्रीन का स्मार्ट मोबाइल फ़ोन रखता हो वंहा युवा ग्राहकों से सतत 'टच' में रहने हेतु टेक्नोलॉजी ही इकलौता विकल्प है।  SBI  के डिप्टी MD श्री S K मिश्रा कहते है " InTouch" SBI  की डिजिटल यात्रा का शुभारम्भ है"।ये प्रयास है  जेन  "Y" को Brand SBI के टच में रखने का।  

" sbi INTOUCH" पर इंस्टेंट अकाउंट ओपनिंग , इंस्टेंट  पर्सनलाइज्ड डेबिट कार्ड , लोन्स के 'इन-प्रिंसिपल' अप्रूवल जैसी अनेको सुविधाए उपलब्ध रहेगी।  कुल जमा , ये बैंकिंग का वो मज़ा है जिसका अनुभव पहले कभी नहीं किया गया।  " sbi INTOUCH" में तकनीकी सहयोगी " एक्सेंचर " है जो एक नामी IT कंपनी है।  आज माननीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली ने दिल्ली में पहली  " sbi INTOUCH""  शाखा का उद्घाटन किया।  श्री जेटली ने इसके तुरंत बाद ट्वीट कर बताया की " sbi INTOUCH" तकनीक के सहारे उठाया गया एक सशक्त कदम है जो आज के महत्वकांशी युवाओ को केंद्र में रख के उठाया गया है। 

" sbi INTOUCH"   के बारे में ज्यादा जानने के लिए आप इस लिंक को एक्सप्लोर कर सकते है   http://www.sbi.co.in/intouch/








Tuesday, May 6, 2014

ज़ेब में SBI कदमो में दुनिया


आजकल टीवी पर एक विज्ञापन आ रहा है। एक नौजवान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच की तलाश करते हुए परेशान हो रहा होता है तभी रास्ते पर खेलते कुछ बच्चे उसे हँसते हुए समझाते है कि SBI की ब्रांच उसकी जेब में है और वो उसे बाहर खोज़ कर परेशान हो  रहा है।


दरअसल ये एड SBI  की एंड्राइड आधारित इंटरनेट बैंकिंग एप्लीकेशन " स्टेट बैंक फ्रीडम प्लस " का है।   बहोत दिनों के बाद किसी बैंक का ऐसा बेहतरीन टीवी एड  आया हैं  जौ  इतनी आसानी और प्रभावी ढंग से अपना मैसेज कम्यूनिकेट कर देता है।

एक बात निर्विवादित है ,अगर आप इंडिया में है तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बिना काम चलाना  नामुमकिन  तो नहीं है मगर बेहद मुश्किल  हैं। अपनी ब्रांचेज़  , ATMs , e-Corners और कस्टमर सर्विस पॉइंट्स ( CSPs) को मिलाकर स्टेट बैंक के एक लाख से ज्यादा टच पॉइंट्स पऱ अपने ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।  बावजूद इसके अगर आप स्टेट बैंक की सेवाए " ON THE GO" पाना चाहते है या फिर स्टेट बैंक को आपने स्मार्ट फ़ोन में समेटना चाहतें है तो " स्टेट बैंक फ्रीडम प्लस " आपके  लिए ही है।

" स्टेट बैंक फ्रीडम प्लस " की एप्लीकेशन  एंड्राइड 2 . 3 ( यानी जिंजर ब्रेड ) या इसके बाद के वर्शन्स के मोबाइल फोन पर काम  करती है और गूगल प्ले से इसे डाउनलोड किया  जा सकता है।  वो सारे ग्राहक जिन्होंने ट्रांज़ैक्शन्स राइट्स के साथ स्टेट बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा ले रखी हैं, अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से " स्टेट बैंक फ्रीडम प्लस " का उपयोग कर  सकते है।  ध्यान रहे , गूगल प्ले के अलावा इस एप्लीकेशन को औऱ कंही से डाउनलोड ना करें।  

" स्टेट बैंक फ्रीडम प्लस " के बारे में ज्यादा जानकारी  आप इस लिंक पर जाकर प्राप्त  कर सकते है https://play.google.com/store/apps/details?id=com.sbi.SBIFreedomPlus

1999 में बिल गेट्स ने अपनी किताब " Business @ the speed of thought " में लिखा था "  20 साल के बाद हमें बैंकिंग की ज़रूरत तो रहेगी लेकिन बैंक और बैंक वालों की जरूरत रहे ये आवश्यक नही " .